Monday, January 24, 2011

अन्नामलाई यूनिवर्सिटी के तीन कोर्स से सावधान रहें

अन्नामलाई यूनिवर्सिटी के तीन कोर्स से सावधान रहें
नेशनल काउन्सिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) ने छात्रों को आगाह किया है कि तमिलनाडु कि अन्नामलाई यूनिवर्सिटी दूर चलाए जा रहे तीन कोर्स काउन्सिल से मान्यता प्राप्त नहीं है। ये कोर्स है डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन (डीपीएड), बैचलर इन फिजिकल एजुकेशन (बीपीएड) तथा मास्टर इन फिजिकल एजुकेशन (एमपीएड) हैं। छात्रों को इन कोर्सों को लेकर गुमराह नहीं होने कि सलाह डी गयी है।

रमाकांत चौधरी-आर्थिक-पत्रकार -व्यापार-मुंबई

Thursday, January 20, 2011

सहारा इंडिया में निवेश करने पर सतर्क रहें

सहारा इंडिया में निवेश करने पर सतर्क रहें

भारतीय रिजर्व बैंक ने भारत के आम निवेशकों को आगाह किया है कि सहारा इंडिया में निवेश करने से पहले सतर्कता बरतें वर्ना आपके निवेश को नुकसान हो सकता है। जिसकी जिम्मेदारी रिजर्व बैंक कि नहीं होगी।

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार सहारा इंडिया कि उक्त कंपनी जैसे सहारा इंडिया फाईनेंसियल कारपोरेशन लिमिटेड,सहारा इंडिया कारपोरेशन इन्वेस्टमेंट लिमिटेड और सहारा इंडिया इन्फ्रास्ताक्चार लिमिटेड ही रिजर्व बैंक से नियंत्रित है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने १७ जून 2008 को एक आदेश जारी किया था जिनमें ३० जून 2011 के बाद निवेश पूर्ण होने वाली स्कीम पर सहारा इंडिया फाईनेंस कारपोरेशन लिमिटेड को कोई नया डिपोजिट नहीं lene के liye निर्देशित किया गया था।
Ramakant Chaudhary-reporter-vyapar-mumbai-india
email: rkchaudhary2020@gmail.com